Wednesday 23 November 2016

Increase Sex Power With Ayurvedic Remedies in Hindi


यौन शक्ति बढाने हेतु सरल आयुर्वेदिक उपाए
यौन शक्ति बढ़ने के आयुर्वेदिक उपाय : स्वास्थ्य ही मानव जीवन की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि है और स्वास्थ्य को नया आयाम प्रदान करता है आयुर्वेद | जहाँ अन्य उपचार विधियों के साइड इफ़ेक्ट होते है वहीँ आयुर्वेद में किसी भी प्रकार का कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता | आयुर्वेद आपको जीवन जीने का सही तरीका बताता है और प्रकृति से सामजंस्य बनाते हुए कैसे मानव अधिक से अधिक स्वस्थ रहे और लम्बी उम्र जिए इसी की व्यवस्था आयुर्वेद में है यूँ तो आयुर्वेद का अर्थ ही है आयु को बढाने वाला ज्ञानऔर इसीलिए आयुर्वेद में पूर्ण स्वास्थ्य की कामना की गयी है |
वर्तमान समय में मानव अत्यंत ही तनाव में रहता है और अत्यधिक प्रदुषण और प्रदूषित खान-पान इसके स्वास्थ्य पर बहुत ही प्रतिकूल असल डाल रहे है, इसी कारण आज मानव कई बीमारियों से ग्रस्त है और  इन्ही बीमारियों में से एक है यौन दुर्बलता | वैसे अगर आप स्वस्थ हो तो किसी भी प्रकार से दुर्बल हो ही नहीं सकते लेकिन फिर भी आयुर्वेद में यौन दुर्बलता की पूर्ण व्याख्या करते हुए इसका पूर्ण उपचार बताया गया है |
प्रस्तुत आयुर्वेदिक उपाए बहुत ही प्रसिद्ध रहे है एवं सदियों से घरेलु नुस्खो के रूप में अजमाए जाते रहे है और लगभग प्रत्येक आयुर्वेदिक ग्रन्थ में यह उपाए बताये गए है
सफेद मूसली से यौन शक्ति बढाएं
सालम मिश्री, तालमखाना, सफेद मूसली, कौंच के बीज, गोखरू तथा ईसबगोल- इन सबको समान मात्रा में मिलाकर बारीक चूर्ण बना लें। इस एक चम्मच चूर्ण में मिश्री मिलाकर सुबह-शाम दूध के साथ पीना चाहिए। यह वीर्य को ताकतवर बनाता है तथा सेक्स शक्ति में अधिकता लाता है।
 आंवला से यौन शक्ति बढाएं
“2 चम्मच आंवला के रस में एक छोटा चम्मच सूखे आंवले का चूर्ण तथा एक चम्मच शुद्ध शहद मिलाकर दिन में दो बार सेवन करना चाहिए। इसके इस्तेमाल से सेक्स शक्ति धीरे-धीरे बढ़ती चली जाएगी। इस प्रकार की परेशानी में आंवला बहुत फायदेमंद होता है। अत: प्रतिदिन रात्रि में गिलास में थोड़ा सा हुआ सुखा आंवले का चूर्ण लें और उसमें पानी भर दें। सुबह उठने के बाद इस पानी में हल्दी मिलाएं एवं छानकर पीएं। आंवले के चूर्ण में मिश्री पीसकर मिलाएं। इसके बाद प्रतिदिन रात को सोने से पहले करीब एक चम्मच इस मिश्रित चूर्ण का सेवन करें। इसके बाद थोड़ा सा पानी पीएं। जिन लोगों को अत्याधिक स्वप्नदोष होने की समस्या है, वे प्रतिदिन आंवले का मुरब्बा खाएं।
अश्वगंधा से यौन शक्ति बढाएं
अश्वगंधा का चूर्ण, असगंध तथा बिदारीकंद को 100-100 ग्राम की मात्रा में लेकर बारीक चूर्ण बना लें। चूर्ण को आधा चम्मच मात्रा में दूध के साथ सुबह और शाम लेना चाहिए। यह मिश्रण वीर्य को ताकतवर बनाकर शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
 कौंच का बीज से यौन शक्ति बढाएं
“100 ग्राम कौंच के बीज और 100 ग्राम तालमखाना को कूट-पीसकर चूर्ण बना लें फिर इसमें 200 ग्राम मिश्री पीसकर मिला लें। हल्के गर्म दूध में आधा चम्मच चूर्ण मिलाकर रोजाना इसको पीना चाहिए। इसको पीने से वीर्य गाढ़ा हो जाता है और नामर्दी दूर होती है।
लहसुन से यौन शक्ति बढाएं
“200 ग्राम लहसुन पीसकर उसमें 60 मिली शहद मिलाकर एक साफ-सुथरी शीशी में भरकर ढक्कन लगाएं और किसी भी अनाज में 31 दिन के लिए रख दें। 31 दिनों के बाद 10 ग्राम की मात्रा में 40 दिनों तक इसको लें। इससे यौन शक्ति बढ़ती है।
 सेब से यौन शक्ति बढाएं
एक सेब में जितनी हो सके उतनी लौंग लगा दीजिए। इसी तरह का एक अच्छा सा बड़े आकार का नींबू ले लीजिए। इसमें जितनी ज्यादा से ज्यादा हो सके, लौंग लगाकर दोनों फलों को एक सप्ताह तक किसी बर्तन में ढककर रख दीजिए। एक सप्ताह बाद दोनों फलों में से लौंग निकालकर अलग-अलग बोतल में भरकर रख लें। पहले दिन नींबू वाले दो लौंग को बारीक कूटकर बकरी के दूध के साथ सेवन करें। इस तरह से बदल-बदलकर 40दिनों तक 2-2 लौंग खाएं। यह एक तरह से सेक्स क्षमता को बढ़ाने वाला एक बहुत ही सरल उपाय है।
त्रिफला से यौन शक्ति बढाएं
एक चम्मच त्रिफला के चूर्ण को रात को सोते समय 5 मुनक्कों के साथ लेना चाहिए तथा ऊपर से ठंडा पानी पिएं। यह चूर्ण पेट के सभी प्रकार के रोग, स्वप्नदोष तथा वीर्य का शीघ्र गिरना आदि रोगों को दूर करके शरीर को मजबूती प्रदान करता है।
गाजर  से यौन शक्ति बढाएं
“1 किलो गाजर, चीनी 400 ग्राम, खोआ 250 ग्राम, दूध 500 ग्राम, कद्यूकस किया हुआ नारियल 10 ग्राम, किशमिश 10 ग्राम, काजू बारीक कटे हुए 10-15 पीस, एक चांदी का वर्क और 4चम्मच देशी घी ले लें। गाजर को कद्दूकस करके कडा़ही में डालकर पकाएं। पानी के सूख जाने पर इसमें दूध, खोआ और चीनी डाल दें तथा इसे चम्मच से चलाते रहें। जब यह सारा मिश्रण गाढ़ा होने को हो तो इसमें नारियल, किशमिश, बादाम और काजू डाल दें। जब यह गाढ़ा हो जाए तो थाली में देशी घी लगाकर हलवे को थाली पर निकालें और ऊपर से चांदी का वर्क लगा दें। इस हलवे को चार-चार चम्मच सुबह और शाम खाकर ऊपर से दूध पीना चाहिए। यह वीर्यशक्ति बढ़ाकर शरीर को मजबूत रखता है। इससे सेक्स शक्ति भी बढ़ती है।
हल्दी से यौन शक्ति बढाएं
वीर्य अधिक पतला होने पर 1 चम्मच शहद में एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर रोजाना सुबह के समय खाली पेट सेवन करना चाहिए। इसका विस्तृत रुप से इस्तेमाल करने से संभोग करने की शक्ति बढ़ जाती है।
 छुहारे से यौन शक्ति बढाएं
चार-पांच छुहारे, दो-तीन काजू और दो बादाम को 300 ग्राम दूध में खूब अच्छी तरह से उबालकर तथा पकाकर दो चम्मच मिश्री मिलाकर रोजाना रात को सोते समय लेना चाहिए। इससे यौन इच्छा और काम करने की शक्ति बढ़ती है।
तुलसी से यौन शक्ति बढाएं
“15 ग्राम तुलसी के बीज और 30 ग्राम सफेद मुसली लेकर चूर्ण बनाएं, फिर उसमें 60 ग्राम मिश्री पीसकर मिला दें और शीशी में भरकर रख दें। 5 ग्राम की मात्रा में यह चूर्ण सुबह-शाम गाय के दूध के साथ सेवन करें इससे यौन दुर्बलता दूर होती है।
 शंखपुष्पी से यौन शक्ति बढाएं 
शंखपुष्पी 100 ग्राम, ब्राह्नी 100 ग्राम, असंगध 50 ग्राम, तज 50 ग्राम, मुलहठी 50 ग्राम, शतावर 50 ग्राम, विधारा 50 ग्राम तथा शक्कर 450 ग्राम को बारीक कूट-पीसकर चूर्ण बनाकर एक-एक चम्मच की मात्रा में सुबह और शाम को लेना चाहिए। इस चूर्ण को तीन महीनों तक रोजाना सेवन करने से नाईट-फाल (स्वप्न दोष), वीर्य की कमजोरी तथा नामर्दी आदि रोग समाप्त होकर सेक्स शक्ति में ताकत आती है।
इमली से यौन शक्ति बढाएं
आधा किलो इमली के बीज लेकर उसके दो हिस्से कर दें। इन बीजों को तीन दिनों तक पानी में भिगोकर रख लें। इसके बाद छिलकों को उतारकर बाहर फेंक दें और सफेद बीजों को खरल में डालकर पीसें। फिर इसमें आधा किलो पिसी मिश्री मिलाकर कांच के खुले मुंह वाली एक चौड़ी बोतल में रख लें। आधा चम्मच सुबह और शाम के समय में दूध के साथ लें। इस तरह से यह उपाय वीर्य के जल्दी गिरने के रोग तथा संभोग करने की ताकत में बढ़ोतरी करता है।
चोबचीनी से यौन शक्ति बढाएं
“100 ग्राम तालमखाने के बीज, 100 ग्राम चोबचीनी, 100 ग्राम ढाक का गोंद, 100 ग्राम मोचरस तथा 250 ग्राम मिश्री को कूट-पीसकर चूर्ण बना लें। रोजाना सुबह के समय एक चम्मच चूर्ण में 4 चम्मच मलाई मिलाकर खाएं। यह मिश्रण यौन रुपी कमजोरी, नामर्दी तथा वीर्य का जल्दी गिरना जैसे रोग को खत्म कर देता है।
प्याज से यौन शक्ति बढाएं
आधा चम्मच सफेद प्याज का रस, आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच मिश्री के चूर्ण को मिलाकर सुबह और शाम सेवन करें। यह मिश्रण वीर्यपतन को दूर करने के लिए काफी उपयोगी रहता है।सफेद प्याज के रस को अदरक के रस के साथ मिलाकर शुद्ध शहद तथा देशी घी पांच-पांच ग्राम की मात्रा में लेकर एक साथ मिलाकर सुबह नियम से एक माह तक सेवन करें और लाभ देखें इससे यौन क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि देखी जाती है।
 ढाक से यौन शक्ति बढाएं
ढाक के 100 ग्राम गोंद को तवे पर भून लें। फिर 100 ग्राम तालमखानों को घी के साथ भूनें। उसके बाद दोनों को बारीक काटकर आधा चम्मच सुबह और शाम को दूध के साथ खाना खाने के दो-तीन घंटे पहले ही इसका सेवन करें। इसके कुछ ही दिनों के बाद वीर्य का पतलापन दूर होता है तथा सेक्स क्षमता में बहुत अधिक रुप से वृद्धि होती है।
जायफल से यौन शक्ति बढाएं
“15 ग्राम जायफल, 20 ग्राम हिंगुल भस्म, 5 ग्राम अकरकरा और 10 ग्राम केसर को मिलाकर बारीक पीस लें। इसके बाद इसमें शहद मिलाकर इमामदस्ते में घोटें। उसके बाद चने के बराबर छोटी-छोटी गोलियां बना लें। रोजाना रात को सोने से पहले 2 गोलियां गाढ़े दूध के साथ सेवन करें। इससे शिश्न (लिंग) का ढ़ीलापन दूर होता है तथा नामर्दी दूर हो जाती है।
 इलायची से यौन शक्ति बढाएं
इलायची के दानों का चूर्ण 2 ग्राम, जावित्री का चूर्ण 1 ग्राम, बादाम के 5 पीस और मिश्री 10 ग्राम ले लें। बादाम को रात के समय पानी में भिगोकर रख दें। सुबह के वक्त उसे पीसकर पेस्ट की तरह बना लें। फिर उसमें अन्य पदार्थ मिलाकर तथा दो चम्मच मक्खन मिलाकर विस्तार रुप से रोजाना सुबह के वक्त इसको सेवन करें। यह वीर्य को बढ़ाता है तथा शरीर में ताकत लाकर सेक्स शक्ति को बढ़ाता है।
सोंठ से यौन शक्ति बढाएं
“4 ग्राम सोंठ, 4 ग्राम सेमल का गोंद, 2 ग्राम अकरकरा, 28 ग्राम पिप्पली तथा 30 ग्राम काले तिल को एकसाथ मिलाकर तथा कूटकर बारीक चूर्ण बना लें। रात को सोते समय आधा चम्मच चूर्ण लेकर ऊपर से एक गिलास गर्म दूध पी लें। यह रामबाण औषधि शरीर की कमजोरी को दूर करती है और सेक्स शक्ति को बढ़ाती है।
उड़द की दाल से यौन शक्ति बढाएं
आधा चम्मच उड़द की दाल और कौंच की दो-तीन कोमल कली को बारीक पीसकर सुबह तथा शाम को लेना चाहिए। यह उपाय काफी फायदेमंद है। इस नुस्खे को रोजाना लेने से सेक्स करने की ताकत बढ़ जाती है।
उंटगन के बीज से यौन शक्ति बढाएं
“6 ग्राम उंटगन के बीज, 6 ग्राम तालमखाना तथा 6 ग्राम गोखरू को समान मात्रा में लेकर आधा लीटर दूध में मिलाकर पकाएं। यह मिश्रण लगभग आधा रह जाने पर इसे उतारकर ठंडा हो जाने दें। इसे रोजाना 21 दिनों तक समय अनुसार लेते रहें। इससे नपुंसकता (नामर्दी) रोग दूर हो जाता है।
अजवायन से यौन शक्ति बढाएं
“100 ग्राम अजवायन को सफेद प्याज के रस में भिगोकर सुखा लें। सूखने के बाद उसे फिर से प्याज के रस में गीला करके सुखा लें। इस तरह से तीन बार करें। उसके बाद इसे कूटकर किसी बोतल में भरकर रख लें। आधा चम्मच इस चूर्ण को एक चम्मच पिसी हुई मिश्री के साथ मिलाकर खा जाएं। फिर ऊपर से हल्का गर्म दूध पी लें। करीब-करीब एक महीने तक इस मिश्रण का उपयोग करें। इस दौरान संभोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। यह सेक्स क्षमता को बढ़ाने वाला सबसे अच्छा उपाय है|”
गोखरू  से यौन शक्ति बढाएं
सूखा आंवला, गोखरू, कौंच के बीज, सफेद मूसली और गुडुची सत्व- इन पांचो पदार्थों को समान मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें। एक चम्मच देशी घी और एक चम्मच मिश्री में एक चम्मच चूर्ण मिलाकर रात को सोते समय इस मिश्रण को लें। इसके बाद एक गिलास गर्म दूध पी लें। इस चूर्ण से सेक्स कार्य में अत्यंत शक्ति आती है।
 बरगद  से यौन शक्ति बढाएं
सूर्यास्त से पहले बरगद के पेड़ से उसके पत्ते तोड़कर उसमें से निकलने वाले दूध की 10-15 बूंदें बताशे पर रखकर खाएं। इसके प्रयोग से आपका वीर्य भी बनेगा और सेक्स शक्ति भी अधिक हो जाएगी।

Tuesday 22 November 2016

Benefit of Sexual Life Before Marriage

शादी से पहले शारीरिक संबंध  बनाने के फायदे

सभी धार्मिक कारणों को न भी मानें तो भी शादी से पहले सेक्‍स न करने के कई फायदे हैं। हममें से अधिकतर लोग इस मानसिकता के साथ जीते हैं कि सेक्‍स के बिना हमारा जीवन बोरिंग और परेशान करने वाला हो जाएगा। सेक्‍स आपके दोस्‍तों के बीच स्‍वीकार किये जाने की कसौटी बन गया है। हम आपको बता दें कि सेक्‍स को कई बार गैरजरूरी रूप से महिमामंडित किया गया है। अगर हम सोचें तो शादी तक सेक्‍स का इंतजार करना वास्‍तव में आपके लिए काफी मददगार हो सकता है।
शारीरिक संबंध बनाने से पहले सोचलें
आश्‍वस्‍त होना है जरूरी किसी के साथ शारीरिक संबंध बनाने से पहले यह बात पूरी तरह से तय कर लेनी जरूरी है कि वह आपके लिए बिलकुल ठीक है। एक बार संभोग करने के बाद उसे बदला नहीं जा सकता है। कई बार संबंध बनाने के बाद हमें अपराध बोध होता है, तो इसलिए जरूरी है कि जब तक पूरी तरह से आश्‍वस्‍त न हों, तब तक शारीरिक संबंध न ही बनाना बेहतर होगा। और अगर आप आश्‍वस्‍त नहीं हैं, तो ऐसा न करें। आपको बाद में अपनी यह बात सही ही लगेगी।
पहली बार उत्‍सुकता बनी रहती है
उत्‍सुकता बनी रहती है जब आप अच्‍छी चीजें सही समय पर करते हैं, तो उसका आनंद ही अलग होता है। जब आप सेक्‍स पहले कर लेते हैं, तो इसे लेकर कोई उत्‍सुकता नहीं रहती। तो अगर सेक्‍स न करने से आपकी उत्‍सुकता बढ़ती रहती है, तो बेहतर है कि शादी तक सेक्‍स न किया जाए। आपकी सारी उत्‍सुकता सुहाग रात के लिए बचा रखिये।
किशोर गर्भावस्‍था से बचाये
किशोर गर्भावस्‍था से बचाये शादी से पहले सेक्‍स न करने से आप किशोर गर्भावस्‍था से बची रहती हैं। इससे आपको अनचाहे गर्भ के खतरे से निजात मिलती है। हालांकि बाजार में गर्भनिरोध के कई उपाय मौजूद हैं, लेकिन कई बार वे भी पूरी तरह सक्षम नहीं होते। इसके साथ ही यह गर्भ धारण करना आपको भावनात्‍मक रूप से भी तोड़ सकता है।
आप कई परेशानियों को टाल सकते हैं
प्रतिबद्धता खैर यह बात आपके लिए सुकून लेकर आ सकती है। शादी से पहले सेक्‍स न करके आप कई परेशानियों को टाल सकते हैं। अगर आप किसी के साथ बिना शारीरिक संबंध बनाये डेट कर रहे हैं और वह रिश्‍ता सही नहीं चल रहा है, तो आपके लिए उससे बाहर आना आसान होता है। जब पूरी प्रतिबद्धता की बात न हो, तो आमतौर पर रिश्‍ता समाप्‍त करने में समस्‍यायें नहीं आतीं। लेकिन शारीरिक संबंधों के साथ ही भावनात्‍मक जुड़ाव भी होता है और ऐसे रिश्‍ते से बाहर आना कई बार मुश्किल हो जाता है।
प्‍यार शादी को मजबूत बनाता है
साथी के साथ गहरा संबंध जब आप यह समझ जाते हैं आपने एक दूसरे के लिए खुद को संभाल रखा है, तो आप समझ पाते हैं कि इससे आपकी शादी को नये मायने मिलते हैं। इससे आपके साथी के साथ मजबूत और गहरा संबंध बन जाता है। और आपके बीच मौजूद प्‍यार शादी को मजबूत बनाता है। यह काफी खूबसूरत लम्‍हा होता है।
सब्र का फल मीठा होता है
सेक्‍स से भरपूर शादीशुदा जीवन क्‍योंकि आपने इसके लिए अपनी शादी तक इंतजार किया है, शादी के बिना आपकी सेक्‍स लाइफ काफी तेजी से चलेगी। अब आप अपनी सारी आकांक्षायें पूरी कर सकते हैं। और तो और, आपको संबंध बनाने से पहले पुनर्विचार करने की जरूरत नहीं है, वह व्‍यक्ति आप ही का है, आपका जीवनसाथी। और वो पुरानी कहावत भी है कि सब्र का फल मीठा होता है।
अपने शरीर को सम्‍मान देना जरूरी है
आत्‍म-सम्‍मान अपने आप को और अपने शरीर को सम्‍मान देना काफी जरूरी है। इसलिए यह ध्‍यान रखना जरूरी है कि आप जिस व्‍यक्ति के साथ संबंध बना रहे/रही हैं, वह आपके लिए महत्‍वपूर्ण होना चाहिए। केवल शारीरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए ही सेक्‍स संबंध नहीं बनाने चाहिए। इन दिनों कई लोग सेक्‍स को प्रतिक्रियात्‍मक क्रिया के रूप में देखते हैं, जो सही नहीं है। तो सही व्‍यकित का इंतजार कीजिए और उसी के साथ संबंध बनाइए। आपको यह मलाल नहीं होना चाहिए कि आपने गलत व्‍यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाकर स्‍वयं को दुखी किया।
अपने बच्‍चों के लिए सही कदम
बच्‍चों के लिए अच्‍छा उदाहरण हम केवल आपके बच्‍चों की ही बात नहीं कर रहे, बल्कि अगली पूरी पीढ़ी की बात कर रहे हैं। समाज सेक्‍स को लेकर खुल रहा है और लोग अपनी सेक्‍सुलिटी के बारे में खुलकर बात कर रहे है। यह चलन धीरे-धीरे बिना सोच विचार के सेक्‍स संबंध बनाने में तब्‍दील हो रहा है। यदि आप अपने बच्‍चों को शादी तक सेक्‍स न करने का रास्‍ता दिखा रहे हैं, तो इसे आने वाली पीढ़ी के लिए सही कदम ही माना जाएगा।
प्रेम केवल सेक्स तक ही सीमित रह गया है
झूठे प्‍यार से रहेंगे दूर सेक्‍स के लिए एक दूसरे के साथ भावनात्‍मक जुड़ाव होना बहुत जरूरी होता है। यह एक-दूसरे के लिए प्रेम को दर्शाने का शारीरिक तरीका माना जाता है। लेकिन, आज के दौर में प्रेम केवल शरीर तक ही सीमित रह गया है। कई महिलायें और पुरुष दोनों ही प्रेम को अपनी शारीरिक जरूरत पूरी करने का तरीका मानते हैं। हर चलन हर शहर, हर गांव में देखा जा रहा है, और अगर आप इससे दूर रहेंगे तो आपका ही फायदा है। याद रखिए, ऐसे संबंध अधिक नहीं चलते।
लापरवाही आपको यौन रोगों बढ़ा सकती है
यौन रोगों से बचाएआखिर में, सेक्‍स में प्रति लापरवाही आपको यौन रोग होने का खतरा काफी बढ़ा देती है। जवानी के जोश में आप कंडोम को अधिक महत्‍व नहीं होते, उस समय आपकी प्राथमिकता अपनी शारीरिक आकांक्षाओं को पूरा करना होता है। और यही लापरवाही कई बार गंभीर बीमारियां दे सकता है।